बैडमिटन : विश्व चैम्पियनशिप का खिताब विक्टर के नाम

ग्लास्गो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। विक्टर ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को मात दी।

विक्टर ने 54 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में लिन डैन को 22-20, 21-16 से मात दी। वह यह चैम्पियनशिप जीतने वाले डेनमार्क के तीसरे खिलाड़ी हैं।

विक्टर 16 साल के बाद विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले डेनमार्क के पहले खिलाड़ी थे। इस इतिहास को उन्होंने फाइनल जीतने के बाद और बड़ा बना दिया। उन्होंने सेमीफाइनल में चीन के ही चेन लोंग को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल में उनके सामने पांच बार के विजेता लिन डैन थे, लेकिन विक्टर ने उन्हें मात देते हुए पहली बार इस चैम्पियनशिप में स्वर्ण हासिल किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493