जॉय बंदेकर बने ओला के कोरपोरेट अध्यक्ष

बेंगलुरू, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। निजी परिवहन के लिए प्रमुख मोबाइल ऐप ओला ने सोमवार को जॉय बंदेकर को अपना कोरपोरेट अध्यक्ष नियुक्त किया। यह जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी।

बयान के मुताबिक, जॉय के पास विभिन्न उद्योगों में काम करने का 20 साल से ज्यादा अनुभव है। जॉय ओला की कोर लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगे तथा कंपनी के लिए नई पहलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

ओला में आने से पहले जॉय फ्लिपकार्ट में कोरपोरेट अध्यक्ष थे। वे व्यापार प्रबंधन में परास्नातक तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

जॉय किर्लोस्कर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ईबे इंक एवं फ्लिपकार्ट जैसे संगठनों में भी अपनी सेवा दी है।

ओला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्थापक भवीश अग्रवाल ने कहा, “हम ओला में नई पहलों के नेतृत्व के लिए जॉय का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। उनका समृद्ध अनुभव हमारे लिए बेहद कीमती होगा। उम्मीद है कि उनके साथ काम करते हुए हम लाखों भारतीयों को सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने मिशन को पूरा करने में कामयाब होंगे।”

जॉय ने कहा, “परिवहन सेवाओं पर ओला का फोकस एवं इसके द्वारा लोगों को निजी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराया जाना बेहद प्रेरणादायक है। मुझे खुशी है कि मुझे विकास की इस कहानी के साथ जुड़ने का मौका मिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493