जॉर्ज फर्नाडिस के निधन पर नीतीश, लालू ने जताया शोक (लीड-1)

पटना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। फर्नाडिस का मंगलवार सुबह 88 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में निधन हो गया।

महान समाजवादी नेता जॉर्ज ने नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके करीबियों के मुताबिक वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

जॉर्ज ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षामंत्री, संचार मंत्री, उद्योग मंत्री, रेल मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। श्रमिक नेता के रूप में पहचान बना चुके जॉर्ज वर्ष 1967 से 2004 तक नौ बार लोकसभा के सदस्य बने। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक की भूमिका भी निभाई थी।

जॉर्ज के निधन के बाद बिहार में शोक की लहर है, क्योंकि बिहार से उनका गहना नाता रहा है।

फर्नाडिस के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक बड़ी राजनीतिक शख्सियत खो दी है। उन्होंने कहा, “वह ट्रेड यूनियन के एक फायर ब्रांड नेता थे, जिन्होंने न्याय की लड़ाई लड़ी। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

इधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जॉर्ज के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि वह हमेशा याद आएंगे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जॉर्ज के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक महान सेनानी थे और उन्हें लोग कांग्रेसवाद के विरोधी के रूप में याद करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493