जॉर्ज माइकल अंत्येष्टि में प्रस्तुति देंगे एल्टन जॉन

लंदन, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज गायक एल्टन जॉन अपने दोस्त और दिवंगत स्टार जॉर्ज माइकल के अंतिम संस्कार में प्रस्तुति देंगे।

वेबसाइट मिरर डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, एल्टन, माइकल को अपने 1991 के हिट गाने ‘डोंट लेट द सन गो डाउन ऑन मी’ गाकर श्रद्धांजलि देंगे।

सूत्रों के अनुसार, यह प्रिंसेज डायना को दी गई श्रद्धांजलि की तरह होगा।

साल 1997 में जब गायक ने वेस्टमिंस्टर एबे में ‘कैंडल इन द विंड’ गाने का विशेष संस्करण गाया था तब कई लोगों के आंखों में आंसू आ गए थे।

53 वर्षीय माइकल की मौत क्रिसमस के दिन हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493