‘जॉली एलएलबी-2’ की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय शुक्रवार को फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। यह याचिका बंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देते हुई दायर की गई है जिसमें कहा गया था कि फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की रिलीज से पहले तीन सदस्यों वाली समिति इस फिल्म की समीक्षा करेगी।

मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह केहर की अध्यक्षता वाली पीठ निर्माता द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गई है। फिल्म के निर्माताओं का तर्क है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ‘जॉली एलएलबी-2’ को यू/ए प्रमाण पत्र दे चुकी है, इसलिए इसकी समीक्षा कराने का कोई मतलब नहीं बनता।

फिल्म के बारे में बताया गया कि इसमें कानूनी पेशे की सही छवि नहीं प्रस्तुत की गई है, जिसके बाद बंबई उच्च न्यायालय ने फिल्म की समीक्षा कराने के आदेश दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493