दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी पकड़े गए

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में चलती कार में 21 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर से मोती बाग की झुग्गी बस्ती क्षेत्र के बीच एक चलती कार में तीन लोगों ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती की तीनों के साथ पहचान थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात की है। आरिफ, विजय और मुबारक तीनों आरोपी युवती के साथ सैर के लिए गए थे। ये तीनों युवती को कार से मोती बाग ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद पीड़िता को मोती बाग के जनता कैंप छोड़ने के बाद तीनों फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया, “हमने मुबारक, आरिफ और विजय को देर रात उनके घरों में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।”

मुबारक ओखला में एक पार्किं ग अटैंडेंट के तौर पर काम करता है, आरिफ एक ड्राइवर व विजय एक स्थानीय फल विक्रेता है। पीड़िता तुगलकाबाद क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493