लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। जोए रूट को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के निदेशक (क्रिकेट) एंड्रयू स्ट्रॉस ने मंगलवार को यह घोषणा की।
स्ट्रॉस ने कहा कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ शुरू होने वाले टेस्ट श्रृंखला से पूर्व रूट को उपकप्तान के रूप में नियुक्त करने का यह बिल्कुल सही समय है।
टेस्ट टीम में मध्यक्रम में खेलने वाले रूट के पास 25 मैचों का अनुभव है। उन्होंने 55 की औसत से कुल 2090 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।
एक संवाददाता सम्मेलन में स्ट्रॉस ने कहा, “रूट के पास नेतृत्व क्षमता है। हम सब चाहेंगे कि रूट अब एक कप्तान की तरह सोचना शुरू करें।”
स्ट्रॉस ने साथ ही कहा कि रूट की नियुक्ति से इयान बेल के कार्यकाल पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। स्ट्रॉस के अनुसार बेल ने उपकप्तान के रूप में अच्छा कार्य किया लेकिन अब समय आ गया है कि रूट को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए।
dharmpath.com dharmpath