रामोस ने प्रशंसकों से की समर्थन की अपील

मेड्रिड, 12 मई (आईएएनएस)। सर्जियो रामोस ने रियल मेड्रिड क्लब के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एलफ्रेडो डी स्टेफानो की लोकप्रिय पंक्ति का उल्लेख करते हुए सभी समर्थकों से बुधवार को होने वाले चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण के दौरान पूरे जोश से टीम का समर्थन करने का आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार रामोस ने अपने ट्विटर अंकाउट पर सोमवार को लिखा, “कोई भी खिलाड़ी बिना साथी खिलाड़ियों के अच्छा नहीं होता। आप सभी हमारे 12वें खिलाड़ी हैं।”

रियल मेड्रिड को पहले चरण में इटली के जुवेंतस से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचने के लिए रियल मेड्रिड को बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर कम से कम 1-0 के अंतर से जीत हासिल करना होगा।

चैम्पियंस लीग का फाइनल 6 जून को बर्लिन में खेला जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493