जोकोविक ने एटीपी वर्ल्ड टूर के लिए स्थान पक्का किया

पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने साल के आखिर में लंदन में होने वाले एटीपी वर्ल्ड टूर-2015 टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही जोकोविक ने यह सुनिश्चित कर लिया है कि वह साल के अंत तक शीर्ष-8 में बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार जोकोविक ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैम्पियन राफेल नडाल को हराया। एटीपी ने गुरुवार को बताया कि वर्ल्ड टूर फाइनल्स 15 से 22 नवंबर के बीच आयोजित किया जाना है।

जोकोविक पूर्व में 2008, 2012, 2013 और 2014 में वर्ल्ड टूर फाइनल्स अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।

अपने पहले फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविक सेमीफाइनल में शुक्रवार को ब्रिटेन के एंडी मरे से भिडेंगे और लगातार दूसरे साल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि जोकोविक इससे पहले वर्ष-2012 और 2014 के फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे थे लेकिन वह कभी भी इस खिताब को अपने नाम नहीं कर सके हैं। दोनों ही मौकों पर जोकोविक को नडाल से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493