मोदी, रुट ने डच, हिंदी में एक-दूसरे का अभिवादन किया

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक अनोखे अंदाज में एक-दूसरे का अभिवादन किया।

यहां पर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने डच में रुट का अभिवादन किया, तो वहीं रुट ने हिंदी में प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट का जवाब दिया। रुट इस समय भारत की यात्रा पर है।

रुट ने 1973 में दोनों देशों के बीच हुए हॉकी विश्व कप मैच के साथ ही एम्स्टर्डम में महात्मा गांधी की प्रतिमा की और हेग में होली महोत्सव के एक समारोह की तस्वीरें साझा की।

रुट पांच और छह जून को भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे और उनसे विभिन्न मुद्दों पर वार्ता करेंगे। उनके साथ विदेश मंत्री लिलियाने प्लोमेन और कृषि मंत्री शैरोन डिजकमा और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493