जोधपुर-आप पार्टी का दावा, हमारा मुकाबला BJP से

जोधपुर- राजस्थान में संगठन विस्तार और राजस्थान में चुनावी तैयारियों के साथ आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकर्ता संवाद यात्रा जोधपुर पहुँची। आप के राजस्थान चुनाव प्रभारी और द्वारका के विधायक विनय मिश्रा ने नए व पुराने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया । जोधपुर में सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विजय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से त्रस्त है । उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारा मुकाबला भाजपा से है , क्योंकि कांग्रेस तो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत है।

राजस्थान में जमीन तलाश रही आप पार्टी की जनसंवाद यात्रा के तहत विनय मिश्रा के नेतृत्व में आप पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने और आगामी चुनावों के मद्देनजर जोधपुर आये, जहां विनय मिश्रा ने राजस्थान बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बात कहते हुए गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारा मुकाबला भाजपा से है, क्योंकि कांग्रेस तो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा दोनों पार्टियों से कई लोग हमारे संपर्क में है। ऐसे में भ्रष्टाचारियों को छोड़ ईमानदार लोगों का पार्टी में स्वागत है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493