जोधपुर न्यायालय में सलमान की याचिका पर दोबारा सुनवाई शुरू

जोधपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी के तबादले के बाद सुपरस्टार सलमान खान की जमानत याचिका को लेकर बना सस्पेंस उस समय खत्म हो गया जब जोशी ने शनिवार सुबह मामले की फिर से सुनवाई शुरू कर दी।

जोशी ने शुक्रवार को सलमान को जमानत देने पर फैसला सुरक्षित रखा था और अतिरिक्त दस्तावेज मंगाए थे। बाद में उसी रात 87 न्यायायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया, जिनमें से एक जोशी भी थे। इसे नियमित प्रशासनिक कार्रवाई बताया गया था।

हालांकि जोशी का तबादला राजस्थान के ही सिरोही में हुआ है, जानकार सूत्रों ने कहा कि उनसे (जोशी से) कोई निष्कर्ष निकलने तक जमानत याचिका की सुनवाई जारी रखने के लिए कहा गया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश जोशी का नाम तबादला सूची में 14वें नंबर पर है और चंद्र शेखर शर्मा का सिरोही से तबादला कर उन्हें जोधपुर में नया जिला एवं सत्र अदालत न्यायाधीश बनाया गया है।

अगर सलमान जमानत पाने में विफल रहते हैं, तो उन्हें और दो रातें जेल में गुजारनी होंगी और फिर जमानत के लिए सोमवार को उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील करनी होगी।

अदालत में सलमान के वकील महेश बोरा उनकी पैरवी कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493