डेविस कप : पेस ने रचा इतिहास

तिआंजिन (चीन), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। लिएंडर पेस ने डेविस कप एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 के मैच में कड़े युगल मुकाबले में शनिवार को इतिहास रच दिया।

तिआंजिन (चीन), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। लिएंडर पेस ने डेविस कप एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 के मैच में कड़े युगल मुकाबले में शनिवार को इतिहास रच दिया।

वह डेविस कप इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर युगल मुकाबले में चीन के माओ जिन गोंग और जी झांग को 5-7, 7-6 (5), 7-6 (3) से मात दी।

यह 44 साल के पेस की डेविस कप में 43वीं जीत है और इसी के साथ वह डेविस कप इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत इस समय डेविस कप में चीन से 1-2 से पीछ है। उसे अभी डेविस कप में दो एकल मुकाबले और खेलने हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493