जोन्स पर यूईएफए अधिकारी के अपमान पर 2 मैचों का प्रतिबंध

मेड्रिड, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के डिफेंडर फिल जोन्स पर एक डोपिंग रोधी अधिकारी का अपमान करने के लिए दो मैचों का प्रतिबंध लगा है।

इस प्रतिबंध के कारण वह युनाइटेड के साथ अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। यूरोपीय फुटबाल संघ (यूईएफए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 24 मई को यूरोपा लीग फाइनल में जोन्स ने अधिकारी का अपमानजनक शब्द कहे थे। युनाइटेड ने इस मैच में एएफसी एजेक्स को 2-0 से मात दी थी और यूरोपा लीग खिताब जीता था।

यूईएफए नियंत्रण, नैतिकता और अनुशासनिक निकाय ने अपने एक बयान में कहा, “सीईडीबी ने युनाइटेड के जोन्स को दो यूईएफए क्लब प्रतियोगिता के दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है।”

बयान में कहा, “इसका मतलब यह है कि खिलाड़ी आठ अगस्त को यूईएफए सुपर कप मैच नहीं खेल पाएगा। इसके साथ ही वह क्लब के साथ यूईफए चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर पर खेले जाने वाले पहले मैच में भी शामिल नहीं रहेंगे।”

इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए 21 मैच खेलने वाले जोन्स पर 5,000 यूरो (5,911 डॉलर) का जुर्माना लगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493