मेरा कर भुगतान से बचने का कोई इरादा नहीं था : रोनाल्डो

मेड्रिड, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कर धोखाधड़ी के आरोप से इनकार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोनाल्डो का प्रतिनिधित्व करने वाली एजेंसी की ओर से प्रकाशित बयान में बताया गया कि रोनाल्डो का कर भुगतान से बचने का कोई इरादा नहीं था।

रोनाल्डो ने कहा, “मैंने कुछ भी नहीं छुपाया है और न ही मेरा कर भुगतान से बचने का कोई इरादा था।”

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने कहा, “मैं हमेशा स्वेच्छा से अपना टैक्स रिटर्न करता हूं और मेरा मानना है कि हम सभी को अपनी आय के अनुसार कर भुगतान करना चाहिए।”

रोनाल्डो ने कहा कि जो उन्हें जानते हैं, उन्हें पता है कि खिलाड़ी ने अपने सलाहकारों से क्या पूछा था। उनके पास सभी चीजें हैं और उन्होंने इसका अच्छे तरीके से भुगतान किया है।

रोनाल्डो ने कहा कि वह इस मुद्दे पर और कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उनका विश्वास न्याय पर है और उनकी आशा है कि अदालत का फैसला उचित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493