नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में 1956 में स्थापित आभूषण समूह जोयालुक्कास ने शुक्रवार को यहां अपना 120वां शोरूम खोला। भारत में यह उनका 63 वां शोरूम है जिसमें कई धातुओं के और रत्न जड़ित आभूषण नवीनतम डिजाइन में उपलब्ध हांेगे।
पूसा रोड में स्थित 3,500 वर्ग फुट के इस शोरूम का उद्घाटन विधायक विजेंद्र गर्ग ने किया जिसमें कार पार्किं ग की सुविधा भी है।
कोच्चि में जोयालुक्कास मुख्यालय के डीजीएम (रिटेल) पी.डी. फ्रांकिस ने कहा, “यहां ग्राहकों के लिए एक योजना भी शुरू की गई है जिसमें कुछ अवधि तक हर बिल के साथ एक उपहार भी दिया जाएगा। इसके अलावा वैलेंटाइन डे के अवसर पर यहां एक नया आभूषण भी लॉन्च किया गया है।”
जोयालुक्कास के कार्यकारी निदेशक जोस डी. पालीकुन्नान ने कहा कि भारत में समूह का अगला स्टोर 20 फरवरी को तमिलनाडु में विलुप्पुरम में खोला जाएगा। मार्च के अंत तक कर्नाटक और केरल के अलावा उस राज्य में इसके आधा दर्जन शोरूम खोले जाएंगे।
विदेशों में नौ देशों में आउटलेट वाला आईएसओ प्रमाणित जोयालुक्कास ‘जॉय जेट्स’ के नाम से विदेशी मुद्रा, निर्माण, लक्जरी एयर चार्टर और हेलीकाप्टर सेवाओं में भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath