जोली ने बच्चों के साथ की खरीददारी

लॉस एंजेलिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। लगता है हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने जुड़वा बच्चों नॉक्स और विविएन का जन्मदिन अब तक मना रही हैं। जोली को यहां बच्चों के साथ खरीददारी करते देखा गया।

वेबसाइट ‘डेलीमेलडॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, नॉक्स और विविएन का जन्मदिन 12 जुलाई को था, जिसे पूरे परिवार ने साथ मिलकर मनाया और इस अवसर पर आइस स्केटिंग का भी लुफ्त उठाया। लेकिन लगता है नॉक्स और विविएन का दिल अभी नहीं भरा है और वे दोनों अब भी जन्मदिन के तोहफे वसूलने के मूड में हैं। जोली को दोनों बच्चों के साथ रविवार को कैलिफोर्निया में स्टूडियो सिटी के बुकस्टार में खरीददारी करते देखा गया।

जोली को दुकान से दोनों बच्चों के साथ निकलते देखा गया। दोनों के हाथों में सामान से भरे थैले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493