उप्र : शाहजहांपुर में लगेंगे फव्वारे

फव्वारे और शहीद स्मारक के निर्माण पर लगभग 23 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि गंगा-जमुनी तहजीब वाले शाहजहांपुर शहर में काकोरी कांड के अमर बलिदानियों के साथ ही अन्य शहीदों से संबंधित स्मारक या धरोहरों के सौंदर्यीकरण, संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आवास विकास कालोनी स्थित शहीद रमेश चंद्र पार्क एवं एमनजई जलालनगर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां के स्मारक का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज तिराहे पर भी एक विशाल मुख्य प्रवेशद्वार की स्थापना कराई जाएगी, ताकि हर आने-जाने वाले को मालूम हो सके कि वह शहीदों के शहर शाहजहांपुर में प्रवेश कर रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष पद का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर तनवीर खां ने दावा किया कि 40 वर्ष के बाद यह पहला बरसात का मौसम है, जिसमें लगातार कई घंटे तक बारिश होने के बाद भी लोगों के घरों में पानी नहीं घुसा।

उन्होंने बताया कि सीवर का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिस पर जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है। हालांकि शहर की एक अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को वन-वे किया जाना निकट भविष्य में संभव नहीं है।

खां ने दावा किया कि वर्ष 2015 के खत्म होने तक करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य पूरा होने पर शहरवासियों को अन्य समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493