लॉस एंजेलिस, 13 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोसामंड पाइक ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘7 डेज इन एंटेबे’ के निर्देशक जोस पडिला का जुनून देखकर बेहद प्रभावित हो गईं।
लॉस एंजेलिस, 13 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोसामंड पाइक ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘7 डेज इन एंटेबे’ के निर्देशक जोस पडिला का जुनून देखकर बेहद प्रभावित हो गईं।
पाइक ने कहा, “जब मैं जोस से मिली, तो मैंने इस फिल्म के लिए उनका जुनून देखा। यह शुरुआत में ही स्पष्ट हो गया था कि वह कोई आसान फिल्म नहीं बनाना चाहते।”
उन्होंने कहा, “वह दर्शकों को वैसे ही हीरो या विलेन नहीं दिखाना चाहते थे जिन्हें दर्शक पहले भी देख चुके हैं।”
सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘7 डेज इन एंटेबे’ वर्ष 1976 के बंधकों को बचाने के आतंकवाद रोधी अभियान ऑपरेशन एंटेबे पर आधारित है।
पाइक इस फिल्म में अभिनेता डेनियल ब्रुहल के साथ एक हाइजैकर के किरदार में हैं।
भारत में फिल्म शुक्रवार को रिलीज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath