लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। संसद के निचले सदन लोकसभा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को भी हंगामा हुआ जिसके कारण अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विभिन्न दलों के सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा हो गए और बैकिंग अनियमितताओं सहित विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे।

सदन में लगातार सातवें दिन कामकाज बाधित रहा।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल का संचालन करना चाहा लेकिन हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493