जौनपुर : पूर्व विधायक के बेटे ने घर में घुसकर युवक को गोली मारी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना केराकत कोतवाली मुरारा गांव के पास की है। पूर्व विधायक सोमारूराम के पुत्र मनोज सरोज की आजाद नगर बाजार में सरकारी शराब की दुकान है। उसको यह शक था कि जितेंद्र सरोज अवैध रूप से उनके क्षेत्र में शराब बेचता है। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह अपनी बुलेट से उसके घर पहुंच गया और युवक से पूछने लगा कि तुम दारू बेचते हो? इस पर उसने कहा कि ‘मैं अभी ट्रक लेकर आया हूं। देख लो ट्रक पर दारू है की नहीं।’ इसी बीच कहासुनी के दौरान मनोज सरोज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जितेंद्र के ऊपर फायर कर दिया। इसमें जितेंद्र के एक हाथ में लगी है।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी बुलेट को ईंट-पत्थर से कूचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मनोज को शनिवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल, खोखा और बुलेट बाइक बरामद की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493