पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने 14611/14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का अतिरिक्त स्थाई ठहराव 28 सितम्बर से जौनपुर में करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही 28 सितम्बर से ही इस गाड़ी के सुल्तानपुर स्टेशन पर ठहराव में आंशिक संशोधन किया गया है।
उन्होंने बताया, “14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस जौनपुर 10.28 बजे पहुंचकर 10.33 बजे छूटेगी तथा सुलतानपुर 12.45 बजे पहुंचकर 12.50 बजे छूटेगी। इसी प्रकार 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस जौनपुर 04.25 बजे पहुंचकर 04.30 बजे छूटेगी तथा सुल्तानपुर 02.10 बजे पहुंचकर 02.15 बजे छूटेगी।
dharmpath.com dharmpath