ज्यादा मेकअप में अच्छी नहीं दिखतीं ओलीविया कल्पो

लॉस एंजेलिस, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मॉडल ओलीविया कल्पो का कहना है कि वह चेहरे पर कम मेकअप लगाना पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जब भी वह ज्यादा मेकअप कर लेती हैं तो वह डरावनी दिखती हैं।

लॉस एंजेलिस, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मॉडल ओलीविया कल्पो का कहना है कि वह चेहरे पर कम मेकअप लगाना पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जब भी वह ज्यादा मेकअप कर लेती हैं तो वह डरावनी दिखती हैं।

कल्पो ने वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ को बताया, “मैं ज्यादा मेकअप के बजाय कम मेकअप करना पसंद करती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि ज्यादा मेकअप में मैं थोड़ी डरावनी दिखती हूं।”

उन्होंने कहा कि छुट्टियां मनाने के दौरान वह सबसे अच्छा महसूस करती हैं।

उनके पास ढेर सारी लिपस्टिक हैं।

कल्पो ने बताया कि उनकी दमकती त्वचा के पीछे का राज फेशियल और ‘इंफ्रारेड थेरेपी’ कराना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493