दिल्ली में धुंध भरी सुबह

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध भरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

अधिकारियों ने कहा कि सुबह दृश्यता 200 मीटर तक रही।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493