ज्यूरिख जाने से पहले बार्सिलोना में अभ्यास करेंगे नेमार, मेसी

बार्सिलोना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने सोमवार को अपने स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी और नेमार के साथ ज्यूरिख जाने से पहले अभ्यास किया। क्लब ज्यूरिख में सोमवार को बैलन डी ऑर पुरस्कार समारोह में शिरकत करेगा जिसके दावेदार मेसी और नेमार हैं।

बार्सिलोना ने अपने कोच लुइल एनरिक के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। एनरिक को भी फीफा द्वार सर्वश्रेष्ठ फुटबाल कोच के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है लेकिन वह सोमवार को इस समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

बार्सिलोना को बुधवार को इस्पानयोल के खिलाफ कोपा डेल रे के अंतिम 16 राउंड का मैच खेलना है।

सोमवार के अभ्यास सत्र के बाद मेसी और नेमार क्लब के साथी आंद्रेस इनिएस्टास, डानी अल्वेस और बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारियो बारटोम्यू के साथ ज्यूरिख के लिए रवाना होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493