ट्रेन 1110 इंटरसिटी एक्सप्रेस में राजू नाम यात्री अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी के साथ झांसी के लिए यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान ट्रेन में लक्ष्मी को पेट में मामूली दर्द हो रहा था। झांसी पहुंचने के बाद राजू अपनी पत्नी को लेकर ट्रेन से नीचे उतरा और बाहर जाने लगा। इसी दौरान उसे तेज दर्द होने लगा।
यह देख कुछ महिलाओं ने मानवता दिखाते हुए महिला की मदद की। इधर, इसकी जानकारी जब डिप्टीएसएस को हुई तो उन्होंने रेलवे डॉक्टर को बुलाया। इससे पहले रेलवे डॉक्टर महिला के पास पहुंचता, महिला ने बेटे को जन्म दे दिया। रेलवे के डॉक्टर ने महिला और उसके बेटे का स्वास्थ्य परीक्षण कर एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा।
dharmpath.com dharmpath