झाबुआ विस्फोट की वजह विस्फोटक का अवैध भंडार : कांग्रेस

झाबुआ, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने झाबुआ के पेटलावाद में हुए हादसे की वजह विस्फोटक के अवैध भंडार को बताया है, साथ ही विस्फोट की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

पेटलावाद पहुंचे यादव ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, “अगर विस्फोटक नहीं होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता और इतनी मौतें नहीं होती।”

अवैध विस्फोटक सामग्री और छड़ियों का संग्रहणकर्ता राजेन्द्र कसावा भारतीय जनता पार्टी की व्यापारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष है। क्षेत्रीय नागरिकों ने विस्फोटक के अवैध संग्रहण की जिला प्रशासन को जन सुनवाइयों के दौरान कई शिकायतें की, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यादव की मांग है कि कसावा के साथ लापरवाह प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्घ भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा से जुड़े हुए लोग अनेक स्थानों पर अवैध उत्खनन कर रहे हैं और उत्खनन में प्रयुक्त किए जाने वाले विस्फोटकों का भी अवैध संग्रहण कर रहे हैं, यह घटना और इतनी अधिक मौतें कांग्रेस के इस आरोप को पुष्ट कर रही हैं।

यादव ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कसावा को रहवासी इलाके में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के संग्रहण का लाइसेंस किसने जारी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493