झारखंड:सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी

रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जेल से जमानत पर बाहर आए सोरेन की कल तीसरी बार ताजपोशी होगी। वे एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे।

 

चंपाई सोरेन सिर्फ 152 दिन झारखंड के सीएम रहे। 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे। सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा।

चंपाई सोरेन ने मीडिया से कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई जी ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है। इससे पहले रांची में CM हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों को CM हाउस में ही रहने को कहा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493