झारखंड : अपराधियों ने तीन बसों को फूंका

रांची, 16 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में वसूली राशि देने से इनकार करने पर अज्ञात अपराधियों ने तीन बसों में आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, एक कंपनी की तीन बसें चतरा जिले में बाईपास रोड पर खड़ी थीं, जब अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह इन पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। तीनों बसें जलकर नष्ट हो गईं।

पुलिस को घटनास्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें ‘टाइगर ग्रुप’ ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

पर्चे में कहा गया है कि वसूली की राशि देने से इनकार करना घटना की वजह बनी है।

बस के मालिक ने दावा किया उसे एक करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बसें नई थीं और रांची से बिहार के सासाराम के बीच चलती थीं।

इससे पहले नक्सलवादी उगाही (लेवी) नहीं देने पर वाहनों को आग लगाते रहे हैं।

यह पहली बार है कि एक आपराधिक समूह ने इस तरह के घटना की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493