झारखंड : उपचुनाव में झामुमो आगे

रांची, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लिटिपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बढ़त बनाए हुए है।

झामुमो के साइमन मरांडी आठ चरण की मतगणना के बाद 26,000 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेमलाल मुर्मू को 20,971 वोट मिले।

इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान नौ अप्रैल को हुआ था। यहां 72 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिया था। चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार थे।

यह उपचुनाव भाजपा और विपक्षी झामुमो के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। झामुमो इस सीट पर 40 सालों से जीतती रही है।

भाजपा ने इस सीट से पूर्व झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू को मैदान में उतारा है, जबकि झामुमो ने अपने वरिष्ठ नेता साइमन मरांडी पर भरोसा जताया।

यह सीट झामुमो के विधायक अनिल मुर्मू के जनवरी में निधन से रिक्त हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493