रांची, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बल द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में शुक्रवार को झारखंड के नक्सल प्राभावित इलाके लातेहार से 59 देसी बम बरामद किए गए। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली मिथिलेश यादव से जानकारी मिलने के बाद मनिका पुलिस थाने के तहत आने वाले कुमनडीह जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी।
बरामद देसी बमों में 14 प्रेशर कुकर बम और सात सिलेंडर बम शामिल थे। उन्हें मौके पर ही बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
नक्सली झारखंड के 18 से 12 जिलों में सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath