झारखंड : कॉलेज के प्राचार्य की छात्र ने की हत्या

रांची, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में बुधवार को एक छात्र ने कॉलेज प्राचार्य को मौत के घाट उतार दिया।

रांची, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में बुधवार को एक छात्र ने कॉलेज प्राचार्य को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी कि कार्तिक ओरांव कॉलेज के प्राचार्य शशि भूषण प्रसाद की उनके कार्यालय में एक तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई।

छात्र ने प्रसाद की गर्दन पर हमला किया, जिसके बाद प्राचार्य को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरी घटना खूंटी जिले में मंगलवार रात की है, जहां एक पुजारी चामु पूर्ती की हत्या संदिग्ध माओवादियों ने कर दी।

पुलिस के मुताबिक, पुजारी जब सो रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493