झारखंड : छात्र हत्या की सीबीआई जांच के लिए याचिका

रांची, 9 फरवरी (आईएएनएस)। यहां एक निजी स्कूल में कक्षा सात के एक बच्चे की जघन्य हत्या की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर एक अभिभावक संघ ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है।

‘रांची अभिभावक संघ’ के महासचिव अजय राय ने संघ की ओर से उच्च न्यायालय में गुहार लगाई है।

राय ने आईएएनएस को बताया, “हम पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए हमने सीबीआई जांच के लिए उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। हम मृतक बच्चे और उसके मां-बाप के लिए इंसाफ चाहते हैं।”

सोमवार को सातवीं कक्षा के छात्र विनय कुमार की मां ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम सीबीआई जांच चाहते हैं, ताकि सच्चाई बाहर आए।”

सैफायर इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों के हॉस्टल के पास गुरुवार को विनय का शव मिला था। उसकी बेहद निर्ममता से हत्या कर दी गई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिटाई के कारण बच्चे का यकृत क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि उसके सिर पर किसी कठोर वस्तु से मारा गया था।

रांची पुलिस ने उसके बाद से स्कूल के सात शिक्षकों, सुरक्षा गार्ड्स और मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की है।

झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हत्या की जांच एक विशेष जांच दल से कराने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493