झारखंड : जनजातीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 16 गिरफ्तार

रांची, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस ने एक जनजातीय लड़की से 6 सितम्बर की रात किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 16 युवकों को गिरफ्तार किया है।

दुमका पुलिस ने संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा, “कुल 16 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सात ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाकी घटनास्थल पर मौजूद थे और अपराध में मदद की थी।”

गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 24 के बीच है।

लड़की 6 सितम्बर को अपने प्रेमी के साथ बाइक से दुमका जा रही थी। युवकों के एक समूह ने उन्हें रोका। युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनसे 5,000 रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वे लड़की को पास में एक जगह पर ले गए और कुछ अन्य युवकों को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की को दुमका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वह 12 घंटे से ज्यादा समय तक बेहोश रही। दुमका पुलिस ने एक टीम गठित की और घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493