रांची, 2 मई (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की सिर काट कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था।
पुलिस के अनुसार, “नक्सलियों ने अब्राहम टिग्गा के सिर को धड़ से अलग कर दिया। उबासाल गांव के निवासी टिग्गा का मंगलवार देर रात को बाजार से घर जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। उसे पहले पीटा गया, फिर उसका सिर कलम कर दिया गया।”
नक्सलियों ने बाद में तमर में एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राज्य के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath