रांची, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में सात नगर निगमों और 31 नगर परिषदों के चुनाव में कुल 52.23 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। एक चुनाव अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त एन.एन. पांडेय ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चला।
कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में खराबी की खबरें भी आईं।
रांची नगर नगम में मतदान प्रतिशत 49.3 फीसदी रहा जबकि पिछले साल 34.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
इस बार अपेक्षाकृत अच्छे मतदान का कारण दलों के आधार पर हुआ चुनाव रहा। राज्य में पहली बार निगम का चुनाव दलीय आधार पर लड़ा गया है।
भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य ने महापौर व उपमहापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
dharmpath.com dharmpath