झारखंड : पत्रकार की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार

रांची, 16 मई (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में टेलीविजन पत्रकार अखिलेश सिंह की हत्या के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चतरा के पुलिस अधीक्षक अंजनी झा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “पत्रकार की हत्या के मामले में हमने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।”

हत्या के मकसद के बारे में झा ने कहा, “हम पूछताछ कर रहे हैं और बाद में इसका खुलासा किया जाएगा।”

चतरा जिले में गुरुवार को एक स्थानीय चैनल के पत्रकार इंद्रदेव यादव उर्फ अखिलेश सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह काम से घर लौट रहे थे।

इस हत्या पर भी देशभर में उसी प्रकार रोष व्याप्त है, जिस प्रकार बिहार में एक अन्य पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या को लेकर है।

देशभर के पत्रकार संगठनों ने हत्याओं की निंदा की है और गुनहगारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पत्रकारों की रक्षा के लिए समिति (सीपीजे) जैसी मीडिया संस्थाओं से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2000 में झारखंड बनने के बाद से अब तक अखिलेश सिंह चौथे पत्रकार हैं, जिनकी राज्य में हत्या की गई है।

इससे पहले हुई तीन हत्याओं का मामला अभी तक सुलझाया नहीं गया है और न ही गुनहगारों को न्याय के कटघरे में लाया गया है। इन मामलों में गिरफ्तार किए गए कुछ लोग बाद में छूटने में कामयाब रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493