झारखंड पत्रकार हत्याकांड : गिरफ्तार लोगों में भाजपा विधायक का सहायक भी

रांची, 17 मई (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में पत्रकार अखिलेश सिंह उर्फ इंद्रदेव यादव हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणेश गंझू के सहायक व दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

चतरा के पुलिस अधीक्षक अंजनी झा ने संवाददाताओंसे कहा, “एक नक्सली संगठन को रंगदारी न देना हत्या का कारण बना। पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

एक स्थानीय टेलीविजन पत्रकार अखिलेश सिंह की घर लौटते वक्त गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, पत्रकार निर्माण के पेशे में भी शामिल थे और एक नक्सली समूह तृतीय प्रस्तुति कमेटी ने उससे सात लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी।

गिरफ्तार लोगों में सूरज साव के बारे में कहा जा रहा है कि वह भाजपा के सिमरिया के विधायक गणेश गंझू का सहायक है। दो अन्य के नाम झामन साव व बीरबल साव हैं।

पुलिस ने कहा कि शूटर मुनेश गंझू व सरगना मुकेश गंझू अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

साल 200 में राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अखिलेश चौथे पत्रकार हैं, जिनकी हत्या हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493