झारखंड : परिवार के 3 सदस्यों को जिंदा जलाया

रांची, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों को जिंदा जलाने के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर चिपो थेक्का टोली गांव में घटी है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि गोवर्धन भगत नामक व्यक्ति के घर पर करीब 50 लोगों ने रविवार रात धावा बोला और उसके घर में आग लगा दी। लोगों को शक था कि उसने एक बच्चे को बलि देने के लिए अगवा किया है।

लोगों ने जैसे ही भगत के घर पर हमला किया, उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। यह देख लोगों ने उस घर में ही आग लगा दी। इस घटना में उसके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका भगत जली हुई अवस्था में भी भागने में कामयाब हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493