झारखंड : पूर्व डिप्टी मेयर हत्या की सीबीआई जांच चाहती है कांग्रेस

रांची, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या की सीबीआई जांच कराने की बुधवार को मांग की।

रांची, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या की सीबीआई जांच कराने की बुधवार को मांग की।

अपराधियों ने मंगलवार शाम धनबाद में सिंह और तीन अन्य की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे अपने घरों को लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, उनके वाहन पर 50 गोलियां दागी गई थीं। नीरज सिंह का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने धनबाद में कहा, “हत्या का यह मामला सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए। हम भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते।”

नीरज सिंह के समर्थकों ने गुरुवार को धनबाद में बंद का आह्वान कर रखा है।

झारखंड सरकार ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493