झारखंड : फ्लैट में मिला दंपति और बच्चे का शव

रांची, 20 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को एक दंपति और उनके बेटे का शव उनके फ्लैट में पाया गया। पुलिस ने कहा कि इसी दिन दंपति की शादी की सालगिरह भी थी।

पुलिस के मुताबिक, जमशेदपुर के स्टील सिटी स्थित विजय गार्डन निवासी 39 वर्षीय निशांत भैवा पेशे से एक इंजीनियर थे और फिलहाल संविदा पर काम कर रहे थे।

विजय गार्डन अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में निशांत के चार फ्लैट थे। उनके माता-पिता एक फ्लैट में रहते थे जबकि वह और उनका परिवार अन्य फ्लैट में रहता था।

निशांत, पूर्णिमा और उनके छह वर्षीय बेटे अक्षत का शव निशांत की मां को तब मिला जब वह सुबह उन्हें देखने के लिए आईं।

पुलिस के मुताबिक, निशांत ने फ्लैट में लगे एक सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या की है।

पुलिस को बरामद एक चार पन्नों के सुसाइड नोट में उसने बताया था कि उसके नियोक्ता को नुकसान उठाना पड़ा था जिसके लिए उसे दोषी ठहराया जा रहा था।

पुलिस को आशंका है कि उन्होंने पहले अपनी पत्नी और बेटे को जहर दिया और फिर फांसी लगा ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493