रांची, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को एक स्कूल के प्राचर्य की हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, प्राचार्य की हत्या बीयर की बोतल घोंपकर की गई।
गुमला जिले के बिलिनबीरा गांव में शनिवार को राजनाथ साहू का शव मिला। वह एक प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य थे।
साहू का शुक्रवार दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था।
पुलिस ने बताया कि साहू की हत्या बीयर की एक बोतल घोंपकर की गई।
उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।
इस बीच, स्कूल के शिक्षकों ने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath