झारखंड : भाजपा विधायक का हत्या मामले में समर्पण

रांची, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजीव सिंह ने धनबाद के पूर्व उप-महापौर की हत्या के मामले में अपने खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद मंगलवार को धनबाद पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धनबाद पुलिस मंगलवार को धनबाद के पूर्व उप-महापौर नीरज सिंह की हत्या के मामले में संजीव सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल करने में सफल रही।

नीरज सिंह और दो अन्य व्यक्तियों की 20 मार्च को घर लौटते समय हत्या कर दी गई थी।

हमलावरों ने नीरज सिंह के वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी और नीरज सिंह को 20 से अधिक गोलियां लगी थीं।

मामले में भाजपा विधायक के चार करीबियों सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493