झारखंड : भाजपा विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

रांची, 28 जून (आईएएनएस)। एक महिला ने झारखंड की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जानकी यादव पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

महिला झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) की सदस्य है। महिला ने सोमवार को कोडरमा अदालत में अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि यादव उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ भी की।

शिकायतकर्ता ने कहा कि यादव ने जब 2004, 2009 और 2014 में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब उसने उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण दिया था।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने फरवरी 2015 में यादव से पैसे लौटाने की मांग की थी। उसने कहा कि उसे रांची के एक होटल में बुलाया गया था। वहां उसे केवल 25,000 रुपये दिए गए और यादव ने होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

भाजपा विधायक ने इन आरापों को सिरे से खारिज किया है।

यादव ने संवाददाताओं से कहा, “यह मामला राजनीति से प्रेरित है। जब फरवरी 2015 में यह घटना घटी थी, तब मामला क्यों नहीं दर्ज कराया गया था।”

एक अन्य मामले में एक आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि राज्य भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी ने उसका शारीरिक शोषण किया है। महिला ने दुमका में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बावजूद सोमवार को दुमका में मुन्ना मरांडी की शादी संपन्न हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493