झारखंड : भारी बारिश से 8 पुल नष्ट

रांची, 14 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से लगभग आठ पुल नष्ट हो गए हैं।

पलामू, गढ़वा, चतरा और गुमला जिलों में आठ पुल ढह गए हैं।

चतरा जिले के टंडवा में स्थित जयप्रकाश नारायण बांध में दरारें आ गई हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पानी भरने के कारण लोगों ने खुद इलाके खाली करने शुरू कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने चतरा जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के एक दल को इस बारे में सूचित किया, लेकिन पांच घंटे बाद भी कोई मदद नहीं पहुंच पाई है।

वहीं चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान और पुलिस थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक स्थानीय लोगों के साथ मिल कर बांध से रिस रहे पानी का प्रवाह रोकने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

स्थानीय निवासी मुकुंद बैथा ने कहा, “हमें सरकार से कई घंटों तक कोई मदद नहीं मिली।”

हाल ही में बांध की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। यह बांध राज्य सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया था।

एक परेशान व्यक्ति ने कहा कि बांध से रिसाव, विभाग के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493