झारखंड : मुख्यमंत्री की रिश्तेदार की चाकू घोंपकर हत्या

रांची, 29 जून (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर शहर में अज्ञात अपराधियों ने एक 43 वर्षीया महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया गया है कि महिला प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास की रिश्तेदार थीं। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

एक अधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में मंगलवार की रात को खेमलता देवी की हत्या की गई।

खेमलता देवी के पति कार्तिक राम टाटा स्टील में काम करते हैं। जब वह मंगलवार को दस बजे रात काम से लौट कर घर आए तो उन्होंने अपनी पत्नी को मृत पाया।

कार्तिक राम ने कहा, “मेरी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थीं। हत्यारे हमारे घर से दो मोबाइल फोन भी उठा कर ले गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493