झारखंड : मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने यह कहा।

रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने यह कहा।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने जिले में एक विशेष अभियान शुरू किया था जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने कहा, “हमने तीन शवों के साथ ही दो एके-47 राइफलें, दो .315 एमएम राइफलें और एक पिस्तौल बरामद की है।”

अधिकारी ने कहा कि अभियान अब भी जारी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493