झारखंड में आम बजट 23 जनवरी को

रांची, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड में इस बार विधानसभा का बजट सत्र तय समय से पहले होगा और बजट भी पहले पेश किया जाएगा। राज्य में आम बजट 23 जनवरी, 2017 को पेश किया जाएगा।

एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “झारखंड मंत्रिमंडल ने बजट पहले पेश करने को मंजूरी दे दी है। पहले राज्य का बजट 20 फरवरी को पेश किया जाता था।”

उन्होंने कहा, “अब बजट 23 जनवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 17 जनवरी को शुरू होगा और सात फरवरी को सामप्त होगा।”

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगी।

केंद्र सरकार भी आम बजट पहले पेश करने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493