झारखंड में काला जादू करने के आरोप में मां-बेटी के सिर मुंडाए

रांची, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जादू-टोना करने के आरोप में यहां एक मां और उसकी बेटी के सिर मुंडा दिए गए।

पुलिस के अनुसार, एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने 65 साल की महिला और उसकी 35 साल की बेटी का गुरुवार रात सिर मुंडवा दिया। इस घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक नदी के पास खींच कर ले जाया गया जहां उनके सिर मुंडा दिए गए। बाद में उन्हें सफेद साड़ियां पहनने और सेप्टिक टैंक का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों काला जादू करती हैं।

पुलिस ने इस घटना से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया है।

गांव वालों ने पीड़ितों की एक करीबी महिला रिश्तेदार की मौत का आरोप इन दोनों पर लगा दिया था, हालांकि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई थी।

झारखंड में पिछले 15 सालों में 700 महिलाओं को डायन बताकर मौत के घाट उतारा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493