झारखंड में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

रांची, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आठ युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात तब घटी, जब 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी।

कुछ युवकों ने इस जोड़े को रास्ते में रोक लिया और लड़की के प्रेमी को बंधक बना कर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि लड़की 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक बेहोश रही।

दुमका के एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने आठ युवकों में से तीन की पहचान कर ली है।

दुमका पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493